{"_id":"69d3fe36bfa082fdb4040384","slug":"the-accused-who-robbed-an-elderly-woman-of-her-earrings-was-arrested-and-the-earrings-were-recovered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-160986-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुंडल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुंडल बरामद
Tue, 07 Apr 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बकरी चरा रही बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल लूटने वाले युवक को पुलिस ने नहर की पटरी से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छीना गया कुंडल भी बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
बीते शुक्रवार दोपहर बाद मोहल्ला कटरा निवासी बुजुर्ग महिला अख्तरी रामबाग कॉलोनी में बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें अकेला पाकर कान से कुंडल छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली।
प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस रामगंगा पोषक नहर की पटरी पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सलमान निवासी मोहल्ला कटरा बताया। तलाशी में उसकी जेब से सोने का कुंडल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने कुंडल लूट की घटना कबूल कर ली। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, सलमान थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद