{"_id":"684b31fe2eb6f33e3c0a950c","slug":"the-7-km-long-road-connecting-chhapna-to-10-villages-is-dilapidated-commuters-are-troubled-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141676-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छपना से दस गांवों को जोड़ने वाला 7 किमी मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छपना से दस गांवों को जोड़ने वाला 7 किमी मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान
Fri, 13 Jun 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। गांव छपना से नवाबपुरा, तरौली, बरतौरा, जल्लोपुर, वीरामपुर, लिसड़ा समेत दस से ज्यादा गांवों को जोड़ने वाला करीब सात मिली लंबा मार्ग चार साल से जर्जर है। जर्जर मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मार्ग की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो बारिश में तालाब का रूप ले लेते हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से परेशान हैं, क्योंकि जरा सी चूक उन्हें गंभीर चोट पहुंचा सकती है। इस दूरी में कई स्थान ऐसे हैं जहां सड़क का नामोनिशान मिट गया है और सिर्फ बजरी और धूल बची है।
यह रास्ता न केवल स्कूलों जाने के लिए मुख्य रास्ता वहीं किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में मदद करता है। इसके अलावा यह क्षेत्र के लोगों को गंगा घाट और पर्यटन स्थलों से भी जोड़ता है। इस मार्ग की खराब हालत के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।