Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The 2008 delimitation exercise altered the district's electoral map.

Amroha News: वर्ष 2008 के परिसीमन ने बदल दिया था जिले का चुनावी नक्शा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The 2008 delimitation exercise altered the district's electoral map.
अमरोहा। वर्ष 2008 में हुए परिसीमन ने जिले का चुनावी भूगोल ही नहीं, सियासी तस्वीर भी बदल दी। इससे पहले जिले में अमरोहा, हसनपुर और गंगेश्वरी तीन विधानसभा सीटें थीं।
विज्ञापन

परिसीमन में गंगेश्वरी सीट समाप्त कर नौगावां सादात नई सीट बनाई गई, जबकि मंडी धनौरा को भी अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा मिला। इस तरह सीटों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो गई। वर्ष 2012 में पहली बार चार सीटों पर हुए चुनाव में सपा ने सभी पर जीत दर्ज की। भाजपा और बसपा का खाता भी नहीं खुला।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में गंगेश्वरी विधानसभा सीट पर आखिरी बार चुनाव हुआ था। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर भाजपा के हरपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद गंगेश्वरी सीट समाप्त कर दी गई। इसके स्थान पर नौगावां सादात सीट बनाई गई, जबकि मंडी धनौरा को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा और हसनपुर सीटें भी नए स्वरूप में चुनावी मैदान में रहीं। वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव जिले की सियासत में अहम साबित हुआ। नए परिसीमन के बाद पहली बार चार सीटों पर हुए चुनाव में सपा ने सभी सीटें जीतकर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। हसनपुर में सपा के कमाल अख्तर ने बसपा के गंगाशरण को 32,228 वोटों से हराया। मंडी धनौरा में सपा के एम चंद्रा ने बसपा के हेम सिंह को 7,629 मतों से शिकस्त दी।

नौगावां सादात में सपा के अशफाक अली खां ने बसपा के राहुल चौहान को 3,662 वोटों से हराकर नई सीट पर जीत का खाता खोला। वहीं, अमरोहा में सपा के महबूब अली ने भाजपा के राम सिंह सैनी को 21,805 मतों से पराजित किया। इस तरह परिसीमन के बाद बदले चुनावी नक्शे पर हुए पहले चुनाव में सपा ने चारों सीटों पर कब्जा जमाकर जिले की राजनीति में अपना दबदबा कायम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed