{"_id":"64862ad69d61a6ef540e4947","slug":"thar-collided-with-two-bikes-woman-died-jpnagar-news-c-15-1-171623-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: थार ने दो बाइकों को टक्कर मारी, महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: थार ने दो बाइकों को टक्कर मारी, महिला की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
तेज रफ्तार से जा रही थार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार सलारपुर खालसा गांव निवासी अफसाना (40) पत्नी चांद मोहम्मद की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना रजबपुर क्षेत्र के सलारपुर खालसा गांव निवासी चांद मोहम्मद की पत्नी अफसाना रविवार को बेटे अरमान के साथ मुरादाबाद दवाई लेने जा रही थी। दूसरी बाइक पर देवर असलम और देवरानी इशरत जहां भी साथ में जा रहे थे। दोनों बाइक जब कोतवाली क्षेत्र में कैलसा रोड के सामने पहुंची, तो पीछे से तेज गति से आ रही थार कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से अफसाना की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा अरमान व दूसरी बाइक पर सवार देवर असलम, देवरानी इशरत जहां घायल हो गए। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं कार को कब्जे में ले लिया। मृतक अफसाना ने अपने पीछे तीन बेटी व एक बेटा छोड़ा हैं। मृतका के देवर मुजाहिद अली ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।