{"_id":"686d7e9bcf5446fe2c06ec51","slug":"tent-malik-died-after-falling-into-a-drain-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143292-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टेंट मलिक की नाले में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टेंट मलिक की नाले में गिरकर मौत
Wed, 09 Jul 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
नई बस्ती बिलानी में टेंट की दुकान चलाने वाले योगेंद्र राणा (55) की नाले में गिरकर मौत हो गई। हालांकि, परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीलना गांव निवासी योगेंद्र राणा नई बस्ती बीलनी में राणा टेंट हाउस दुकान चलाते थे। सोमवार शाम वह टेंट की दुकान में बैठे थे। वह पानी पीने के लिए सड़क पर खड़े सरकारी हैंड पंप पर पहुंचे और अचानक गिर गए। सिर में हैंडपंप लगने के बाद वह नाले में गिर गए। रातभर वह नाले में पड़े रहे और उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह स्थानीय लोग घरों के बाहर टहलने निकले तो उनकी नजर डाले में औंधे मुंह पड़े योगेंद्र राणा पर पड़ी।
थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन जिंदा होने का आस में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को घर ले गए और तिगरी धाम में अंतिम संस्कार कर दिया।