फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tent cities on both banks of the Ganges on Kartik Purnima

Amroha News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा के दोनों तट पर बसे तंबुओं के शहर

Mon, 03 Nov 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 03 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tent cities on both banks of the Ganges on Kartik Purnima
तिगरी धाम (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे दो विशाल गंगा मेले लगे होने के कारण तंबुओं के शहर बसे नजर आ रहे हैं। एक ओर तिगरी गंगा मेला है तो दूसरे किनारे पर हापुड़ जिले का गढ़ गंगा मेला लगा। हालांकि दोनों मेले अमरोहा जिले की सीमा में लगे हैं।
विज्ञापन

तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे गंगा मेले का बीते शनिवार को गंगा जल में दुग्धाभिषेक के साथ श्रीगणेश हो गया। गंगा की दूसरी तरफ हापुड़ जिले का गढ़ गंगा लग रहा है। गंगा के कटान कारण मेले का स्वरूप इस कदर बदल गया कि हापुड़ जिले का मेला तिगरी से महज 500 मीटर दूरी पर है। बीच में गंगा की जलधारा तिगरी और गढ़ गंगा मेले को अलग कर रही है। इस बार गढ़ गंगा मेला भी अमरोहा जिले की सीमा में लग रहा है। करीब चार किमी के दायरे में लगे तिगरी गंगा मेले में पुलिस, प्रशासनिक अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ ही दूर तक श्रद्धालुओं के ही शिविर नजर आ रहे हैं। जिनको देख लग रहा है कि गंगा के दोनों किनारे पर तंबुओं के शहर बस गए हैं। मंडी धनौरा तहसीलदार मूसाराम थारू ने बताया कि गढ़ गंगा मेला भी अमरोहा जिले की भूमि पर लग रहा है। तिगरी निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल घासी सिंह का कहना है कि कई दशक बाद गढ़ गंगा मेला तिगरी के सामने लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed