{"_id":"585d6aa44f1c1b1917e3a1b0","slug":"tension-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाया श्मशान पर निर्माण, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रुकवाया श्मशान पर निर्माण, गांव में तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के यहां हुई शिकायत पर डिडौली कोतवाली पुलिस ने डिडौली के श्मशान घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक बिरादरी जहां इसे श्मशान की भूमि बता रही है। वहीं दूसरे पक्ष ने इसे ग्राम समाज की भूमि बताते हुए शिकायत की है।
डिडौली-नूरपुर मार्ग पर श्मशान की जमीन है। गांव की एक बिरादरी का कहना है कि वर्षों से हम यहां दाह संस्कार करते आ रहे हैं। कुलदीप, प्रदीप और विजेंद्र आदि ने बताया कि शुक्रवार को श्मशान की सफाई करा यहां शेड का निर्माण कराया जा रहा था। इस बीच मौके पहुंचे कोतवाल ने इसे ग्राम समाज की जमीन बताते हुए निर्माण को रुकवा दिया और दोनों पक्षों को कागज के साथ तलब कर लिया।
उन्होंने बताया कि एसडीएम के यहां इसे ग्राम समीज की जमीन बता अवैध निर्माण की शिकायत की गई है। वहीं, ठाकुर बिरादरी के लोगों का कहना है कि यहां हमारा वर्षों पुराना श्मशान है। गांव के ही एक पूर्व प्रधान लेखपाल की मिलीभगत से इसे गलत तरीके से ग्राम समाज में दर्ज करा दिया था। मामला हाईकोर्ट पहुंचा था, जहां से हम जीत चुके हैं। इसके बाद ही यहां निर्माण कराया जा रहा था। उन्होंने एसडीएम से मिलकर मामले से अवगत कराने को कहा।