फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tension in two community

दो समुदायों के बीच पथराव से अफरा-तफरी

Sat, 26 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 26 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
tension in two community
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
कबूतरों को दाना डालने को लेकर हुए विवाद में शहर की फिजा बिगड़ते-बिगड़ते बची। मोहल्ला दानिश मंदान में सुबह हुई मारपीट को लेकर दोपहर बाद कुछ युवकों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घर में घुसकर मारपीट कर दी। इसको लेकर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव होने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट व पथराव में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर एएसपी, सीओ व कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। मोहल्ले में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


शहर के दानिशमंदान मोहल्ले में शुक्रवार सुबह कबूतरों को छत पर दाना डालने को लेकर ऋतिक, मुकुल का सुहैल व शानू से विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने मामला निपटा दिया था। दोपहर के बाद मुकुल व ऋतिक अपने घर थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय के सुहैल व शानू अपने साथ कुछ युवकों को लेकर मुकुल व ऋतिक के घर घुस आए। घर में घुसकर दोनों से मारपीट कर दी। इस पर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ ही पथराव होने लगा।
विज्ञापन


काफी देर तक हुए पथराव से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में ऋतिक व मुकुल और दूूसरे पक्ष से एक महिला घायल हो गई। दो समुदायों के बीच पथराव की खबर पर लैपर्ड पहुंची। बाद में कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, सीओ सिटी शील कुमार भी मौके पर पहुंचे। पथराव कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने एक पक्ष से बिरजू, धरमा समेत तीन के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष के सुहैल, शानू राहिल व दोनों ओर से दस-दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ने बताया कि देर रात तक गिरफ्तारी कर ली जाएगी। दबिश दी जा रही है। एहतियातन मोहल्ले में भारी पुलिस तैनात कर दी गई है। 



दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया था। सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है। कुछ देर में ही पुलिस ने स्थिति संभाल ली। पुलिस तैनात कर दी है। -शील कुमार सिंह सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed