{"_id":"58f3c46f4f1c1b1874470e63","slug":"tendua-ne-mahila-per-mara-jhaptta-ghayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने महिला पर मारा झपट्टा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने महिला पर मारा झपट्टा, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 17 Apr 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के अस्पताल में घायल महिला।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव कांकाठेर में रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे तेंदुआ ने दस्तक दे दी। गेहूं के खेत में छुपे तेंदुए ने गेहूं काट रही महिला पर झपट्टा मार कर घायल कर दिया। गनीमत रही खेत में और भी ग्रामीण मौजूद थे। तेंदुए की दस्तक से गांव में दहशत का माहौल है।
गांव कांकाठेर में कलुआ का गांव से करीब दो किलोमीटर दूर 14 बीघा खेत है। जिसमें गेहूं की फसल पकी खड़ी है। रविवार को कलुआ की पत्नी सोमा, बेटा राजू, अवधेश, बेटी शीतल समेत गांव की मीनाक्षी, सोमवती समेत सात लोग गेहूं काट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे गेहूं के खेत में छुपे तेंदुए ने सोमा पर हमला बोल दिया। तेंदुआ बुरी तरह से सोमा से लिपट गया।
शोर मचने पर तेंदुआ खुद को घिरता देख भाग निकला और पास की ईख में घुस गया। कुछ ही देर में तेंदुए के हमले की खबर गांव में फैल गई। ग्रामीण तत्काल ट्रैक्टर-ट्रालियों से मौके पर पहुंच गए। परिजन बेहोशी की हालत में सोमा को गांव के ही निजी अस्पताल ले गए। जहां सोमा की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सोमा के हाथ, पैर व सीने पर गहरे जख्म आए हैं।