{"_id":"66ff2a7aeda163e99b03eda4","slug":"tenant-cheated-shop-owner-of-2375-lakh-rupees-case-registered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-126883-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किराएदार ने दुकान मालिक से की 23.75 लाख की धोखाधड़ी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किराएदार ने दुकान मालिक से की 23.75 लाख की धोखाधड़ी, केस
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
एक किराएदार ने अपने ही दुकान मालिक के साथ 23.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला होलीवाला में अब्दुल गफ्फार सैफी का परिवार रहता है। वह बैटरी और सोलर प्लेट की दुकान करते थे। मोहल्ला कोर्ट पूर्वी मनिहारान निवासी आकाश यादव उनकी दुकान पर सेल्समैन था। करीब नौ वर्ष काम करने से वह उस पर विश्वास करते थे। दुकान में 11.50 लाख रुपये का स्टाक रखा था।
2020 में गफ्फार सैफी पत्नी के साथ बंग्लुरू बेटे के पास गए थे। उस समय उन्होंने दुकान का समस्त स्टॉक, बैंकों की चेक बुक व चेकों पर हस्ताक्षर बनाकर आकाश को सौंप दिया था। करीब चार माह बाद वह आए तो देखा कि दुकान से करीब छह लाख का स्टॉक गायब है। जानकारी करने पर पता चला कि आकाश ने स्टॉक बेचकर पैसा अपने पास रख लिया। वहीं, चेक से भी करीब 14.24 लाख रुपये निकाल लिए।
गफ्फार ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो आकाश ने स्टाॅक में से 4.26 लाख रुपये अपने पास स्वीकार किए। दोनों पक्षों में समझौता हुआ और दुकान स्वामी को आकाश ने 8.29 लाख रुपये लौटाए। आकाश पर 10.21 लाख रुपये बाकी रह गए। इसके बाद में आकाश ने उसी दुकान को 12 हजार रुपये माह किराए पर ले लिया। करीब साढ़े पांच लाख का बचा स्टाक भी आकाश को ही दे दिया। आकाश ने व्यापार के लिए करीब आठ लाख रुपये दो बार में और ले लिए। कहा, रामपुर में जो प्लाट है, उसके बेचकर रकम लौटा दूंगा। इसके बाद आकाश ने 23.75 लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आकाश यादव, योगेश यादव व जानकी प्रसाद निवासी मोहल्ला कोट पूर्वी मनिहारान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।