फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ten years punishment

किशोरी के अपहरण-दुष्कर्म में आरोपी को दस साल की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
ten years punishment
अमरोहा। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना पीड़िता को देना होगा। गिरफ्तारी के बाद से आरोपी जेल में बंद था। उसे जमानत नहीं मिली थी। घटना के लगभग दो साल बीत जाने पर पीड़िता को न्याय मिला।
विज्ञापन

यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। 21 अप्रैल 2018 की सुबह किसान की नाबालिग बेटी घर से खेत पर गेहूं काटने के लिए निकली थी। लेकिन, वह खेत पर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसे तलाश किया। इस दौरान पता चला कि जनपद शामली में थाना कांधला के गांव कनयान निवासी विपिन कुमार अपने सगे भाई के साथ मिलकर शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर ले गया है। यहां आरोपी विपिन कुमार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के भाई को मुकदमे से बाहर कर दिया। जबकि आरोपी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। गिरफ्तारी के बाद से आरोपी विपिन कुमार जेल में बंद था। उसे जमानत नहीं मिली थी। यह मुकदमा अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) शंकरलाल की अदालत में विचाराधीन था। गुरुवार को न्यायालय ने मामले की सुनवाई की। अभियोजन पक्ष की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र गर्ग ने जोरदार पैरवी की। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की। इसके बाद साक्ष्य और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी विपिन कुमार को दोषी करार दिया। उसे दस साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना की राशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed