फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ten bighas of wheat crop plowed with tractor, case against two

Amroha News: ट्रैक्टर से गेहूं की दस बीघा फसल जोती, दो पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ten bighas of wheat crop plowed with tractor, case against two
रजबपुर। रजबपुर थानाक्षेत्र के असावर गांव में दिवंगत किसान श्योदान सिंह का परिवार रहता है। उनके दो बेटे नरेंद्र सिंह व जितेंद्र सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। फिलहाल जितेंद्र सिंह मेरठ के गंगानगर में रहते हैं। नरेंद्र सिंह का आरोप है कि मंगलवार को जितेंद्र सिंह ने गांव फैयाज नगर निवासी अपने साढ़ू राकेश कुमार के साथ मिलकर उनकी 10 बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल की जुताई कर दी। फसल को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। मामले की जानकारी नरेंद्र सिंह को हुई तो वह अपने बेटे गुरविंदर सिंह के साथ खेत पर पहुंच गए। यहां आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में जितेंद्र और राकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed