फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tell the oppressors of disbelief not to mess with us...

Amroha News: जुल्मते कुफ्र से कह दो के न उलझे हमसे...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tell the oppressors of disbelief not to mess with us...
अमरोहा। शब-ए-बरात के उपलक्ष्य में आईएम इंटर कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन व यूपी उर्दू अदब सोसाइटी के संयुक्त संयोजन में रविवार रात शहर के आबिदी हाउस में महफिल-ए-नात व मनकबत का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों ने अपने-अपने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

महफिल की शुरुआत तकी उल हसन रिजवी ने तिलावते कलामे पाक से की। इसके बाद मौलाना अतीकुर्रहमान फारूकी ने सीरते रसूल पर तकरीर की। जुबैर इब्ने सैफी ने कहा...सारे जहां को दरसे मसावात दे गया, वो बोरिया नशीन वो सुल्ताने कायनात। शहाब अनवर ने पढ़ा...रोजे के करीब आते-आते दीवाने समझने लगते हैं, क्या फैजे इलाही होता है क्या ख्वाहिशे जन्नत होती है। शीबान कादरी ने यूं कहा...जुल्मते कुफ्र से कह दो के न उलझे हमसे, हम मदीने की तजल्ली में नहाए हुए हैं। शानदार अमरोहवी ने पढ़ा...भीख सदके में मुस्तफा के मिली, हाथ जो ही उठे दुआ के लिए। रिजवान अब्बास ने ऐसे पढ़ा...भेजो दुरूद शाफा-ए-महशर पे बेहिसाब, रोजे हिसाब ये भी जुड़ेगा हिसाब में। फैजी अमरोहवी ने कहा...ये सिर्फ फैज है जिक्र-ए-रसूल का, हर शख्स के नसीब में जन्नत में घर नहीं। फराज अर्शी ने पढ़ा...ये है इमाम की रहमत के उनकी मिदहत में, हमारे जैसे गुनहागार शेर कहने लगे। महफिल में इनके अलावा अख्तर उल अब्बास गुलजार, गुलरेज अब्बासी ने भी अपने-अपने कलाम पेश किए। अध्यक्षता डॉ. मिस्बाह अहमद सिद्दीकी व संचालन सैय्यद शीबान कादरी ने किया।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed