{"_id":"66bbda8abd70d1e597055274","slug":"teenager-walking-on-roof-fell-from-third-floor-hasanpur-news-c-284-1-jpn1003-123835-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छत पर टहल रही किशोरी तीसरी मंजिल से गिरी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छत पर टहल रही किशोरी तीसरी मंजिल से गिरी, हालत गंभीर
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में अपने मकान की तीसरी मंजिल पर टहल रही 16 वर्षीय किशोरी चांदनी अचानक छत से रास्ते पर जा गिरी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
यह घटना हसनपुर के मोहल्ला खंकर कुआं की है। यहां पर मोहम्मद चांद अहमद का परिवार रहता है। सोमवार की रात करीब 11:00 बजे मोहम्मद चांद की 16 वर्षीय बेटी चांदनी घर की तीसरी मंजिल पर टहल रही थी। इसी दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर नीचे रास्ते की तरफ जा गिरी। गनीमत रही कि किशोरी का सिर नीचे नहीं लगा। वह पैरों के बल गिरी। बुरी तरह से घायल हुई किशोरी को पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
-- -