फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager committed mischief against five-year-old child playing outside the house

Amroha News: घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

Sun, 05 Oct 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager committed mischief against five-year-old child playing outside the house
कैलसा(अमरोहा)। देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची से गांव निवासी एक किशोर ने टॉफी के बहाने खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में मिली बच्ची को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली में मजदूरी करता है। गांव में उनकी पत्नी व चार बच्चे रहते हैं। शुक्रवार को उनकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर रहने वाले एक व्यक्ति का 14 साल का बेटा पहुंचा और बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने पास ही एक खंडहर में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन

काफी देर तक जब बेटी नहीं दिखी तो मां को चिंता हुई और बेटी की तलाश शुरू कर दी। रोने की आवाज सुनकर खंडहर के पास पहुंचीं तो बेटी लहूलुहान हालत में मिली। रक्तस्राव के कारण बच्ची से चला भी नहीं जा रहा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूछताछ के दौरान बच्ची ने आपबीती बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात ही किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed