फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager, adamant on the insistence of marrying the father of four children, uproar

चार बच्चों के पिता से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teenager, adamant on the insistence of marrying the father of four children, uproar
जोया/डिडौली (अमरोहा)। 16 दिन पहले चार बच्चों के पिता के साथ घर छोड़कर गई किशोरी ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को बुला लिया। बाद में प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनकी पंद्रह वर्षीय बेटी दो जनवरी को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि मुरादाबाद जनपद के थाना मैनाठेर के एक निवासी राजकुमार उसे बहना-फुसलाकर कर ले गया।
विज्ञापन

आरोपी किशोरी के गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। राजकुमार शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है। इसी बीच मंगलवार रात दोनों खुद ही कोतवाली पहुंच गए। यहां किशोरी चार बच्चों के पिता प्रेमी से साथ करने की जिद पर अड़ गई और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। लिहाजा पुलिस ने उसके परिजनों को बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed