फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenage girl raped on pretext of marriage

Amroha News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 20 Jan 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 20 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped on pretext of marriage
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

युवक ने पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक के भाई और बहनोई ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसका पता चला।
आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट की और जबरन दवाई पिलाकर गर्भपात का प्रयास किया। फर्जी कूटरचित निकाहनामा तैयार कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी दिलशाद, उसके भाई व बहनोई समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नौगांवा सादात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला बीड़ी कारखाने में काम करती है।
विज्ञापन

उसकी 16 वर्षीय बेटी काफी डरी सहमी रहती थी। वह आए दिन तबीयत खराब बताकर पेट में दर्द होने की बात कहती। परिजन उसे दवा दिलाते रहे। लेकिन, बाद में परिजनों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो उसके छह से सात माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी का दर्द झलक आया। उसने बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले दिलशाद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसी बीच उसने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के भाई और बहनोई ने भी किया दुष्कर्म

आरोप है कि दिलशाद के भाई युसूफ व बहनोई शादिक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना 14 जनवरी की शाम पांच बजे की है। आरोपी दिलशाद ने परिवार के लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जेल जाने से बचने के लिए कुछ शादी कागजों पर हस्ताक्षर करा कर फर्जी निकाहनामा तैयार करा लिया। साथ ही जबरन दवा पिलाकर गर्भपात का प्रयास किया। किशोरी की मां ने थाने पर शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई तो उसने एएसपी राजीव कुमार से शिकायत की। एएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने दिलशाद समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अभिषेक यादव, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article