फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenage girl commits suicide after being beaten by boyfriend

Amroha News: प्रेमी की पिटाई से आहत किशोरी ने की आत्महत्या

Mon, 08 Dec 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 08 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl commits suicide after being beaten by boyfriend
आदमपुर। प्रेमी के साथ पकड़े जाने और अपने सामने ही प्रेमी की पिटाई होने से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, परिजनों ने शव का बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार दोपहर किशोरी के परिवार के लोग किसी काम से घर के बाहर गए थे। इस बीच प्रेमी किशोरी के घर जा पहुंचा। वहीं, कुछ ही देर बाद किशोरी के परिजन घर गया। उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने लड़के की धुनाई की। उधर, ग्रामीणों के मुताबिक, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने व प्रेमी की पिटाई से आहत किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आसपास के गांवों में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। थानाध्यक्ष कुमरेश त्यागी ने बताया कि इस संबंध में थाना स्तर पर कोई सूचना नहीं मिली है। कोई शिकायत मिलती है तो जांच पड़ताल कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed