फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teen talq issue

बस स्टॉप पर खड़ी विवाहिता को तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
teen talq issue
अमरोहा। बहन से मिलकर घर लौट रही विवाहिता को पति ने बस स्टॉप पर ही तीन तलाक दे दिया। मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली के लकड़ा अड्डे का है। बछरायूं थानाक्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान निवासी अली हुसैन की बेटी खुर्शीदा की शादी नैनीताल के हल्द्वानी में टनकपुर रोड स्थित मोहल्ला जवाहर नगर निवासी इश्तयाक उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक खुर्शीदा का ससुराल वालों को विवाद चल रहा है। इस संबंध में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। बारह जनवरी को खुर्शीदा अपनी बहन से मिलने अमरोहा आई थी। बहन से मिलकर वह घर जाने के लिए लकड़ा अड्डे पर बस इंतजार कर रही थी। तभी उसका पति इश्तयाक वह पहुंच गया। गाली गलौज की और मुकदमा वापस नहीं लेने पर गर्दन काटकर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उसने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि पति इश्तयाक हुसैन उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला जवाहर नगर टनकपुर रोड हल्द्वानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed