{"_id":"5f6513398ebc3e4b3a45be99","slug":"teen-talaque-hasanpur-news-mbd363099569","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार के लिए महिला को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार के लिए महिला को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। महिला से दहेज में कार व एक लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मांग पूरी नहीं होने पर मायके में रह रही महिला को तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह ससुराल में थी तो उसके जेठ ने अकेली देख कर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2017 को जनपद मेरठ के किठौर निवासी इजहार के साथ शादी हुई थी। हैसियत के अनुसार पिता ने उपहार के रूप में सामान भेंट किया था। लेकिन शुरू से ही ससुुराल वाले दहेज में कार व एक लाख की मांग के लिए शोषण करने लगे। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट व खरी खोटी सुनाने लगे। एक दिन जेठ ने कमरे में अकेली देखकर दुष्कर्म भी किया। इसकी पति व अन्य ससुरालियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कहा कि डेढ़ साल पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से महिला अपने मायके में रही थी। बताया कि 15 सितंबर को पति ने मायके पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति इजहार, सास शमीम, जेठ इसरार, इरशाद व इकरार और नंदोई निहाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।