फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teen talaq

विवाद निपटाने बैठी पंचायत में विवाहिता को तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
teen talaq
अमरोहा। ससुरालियों ने विवाहिता पर मायके से 25 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। भरी पंचायत में ही पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नौगावां सादात के मोहल्ला पापड़ी निवासी मोहम्मद हाशिम की बहन राबिया की शादी 26 फरवरी 2018 को बिजनौर के थाना स्योहारा के मोहल्ला पटवारियान निवासी मोहम्मद कामिल के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक आसमान दिया गया। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुरालिया राबिया पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाते थे। उसे प्रताड़ित किया जाता था। कुछ दिन बाद ससुरालिया जमीन खरीदने के नाम पर मायके से 25 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। राबिया इसका विरोध किया तो 24 सितंबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। मामले को बढ़ता देखकर दोनों पक्ष के रिश्तेदार और समाज के लोगों ने पंचायत की गई। जहां कामिल ने राबिया को तीन तलाक दे दिया। नौगांवा इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति कामिल के खिलाफ तीन तलाक और अन्य चार परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed