फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teelager of kasgang reached at amroha

कासगंज की किशोरी पहुंची डिडौली, पुलिस ले गयी साथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
teelager of kasgang reached at amroha
अमरोहा। भटकती हुई डिडौली पहुंची कासगंज से गायब किशोरी को स्थानीय पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस उसे तीन दिन से तलाश कर रही थी। किशोरी के भाई ने बहन-बहनोई सहित तीन के खिलाफ अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

कासगंज के सहाबर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी तीन दिन पूर्व घर से गायब हो गई। उसके भाई ने पड़ोसी गुड्डू और संभल के नखासा थाना क्षेत्र के खग्गूपुरा निवासी बहन अनम और बहनोई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। मंगलवार की रात वह भटकती हुई डिडौली कोतवाली पहुंच गई। यहां उसने पुलिस को बताया कि वह एटा, दिल्ली समेत कई शहरों में भटक कर यहां पहुंची है। साथ ही पुलिस को बताया कि जोया में उसके बहन और बहनोई रहते हैं। जिस पर पुलिस ने बहन-बहनोई को फोन किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। जिसके चलते वह महिला सिपाही की देखरेख में रही। बुधवार की सुबह कासगंज पुलिस डिडौली पहुंची। किशोरी को बरामद कर अपने साथ ले गई। डिडौली कोतवाल अजय कुमार सिंह का कहना है कि यहां पहुंची किशोरी को कासगंज पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed