फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teams formed to investigate shortages at purchasing centers

Amroha News: क्रय केंद्रों पर घटतौली की जांच के लिए टीमें गठित

Tue, 26 Nov 2024 07:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 Nov 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
Teams formed to investigate shortages at purchasing centers
अमरोहा। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायतों पर डीएम सख्त हो गईं हैं। शनिवार को बिंदल शुगर मिल चांगीपुर के सिरसा जट क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़ में आने के बाद डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया है, जोकि क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करेंगी। साथ ही किसी भी केंद्र पर घटतौली पकड़ में आने पर कड़ी कार्रवाई भी करेंगी।
विज्ञापन

जिले में 100940 हेक्टेयर जमीन में 1.70 लाख किसान गन्ने का उत्पादन करते हैं। वहीं, जनपद की तीन शुगर मिल समेत गैर जनपदों की आठ शुगर मिल से यहां के किसानों से गन्ने की खरीद करती हैं। तीन शुगर मिलों पर गेट के अतिरिक्त 317 गन्ना क्रय केंद्रों के माध्यम से किसान गन्ने की आपूर्ति करते हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर घटतौली कर किसानों की गाढ़ी कमाई को नुकसान पहुंचाने से भी नहीं चूक रहे। पिछले दिनों डीएम को गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायत मिली थी। नौगावां सादात थाने के समाधान दिवस में जाते वक्त डीएम निधि गुप्ता वत्स बिंदल शुगर मिल चांगीपुर के क्रय केंद्र सिरसा जट पहुंच गईं थी। वहां, डीएम को एक ट्रॉली पर 60 किलोग्राम की घटतौली मिली थी। इस पर डीएम ने शुगर मिल के सभी क्रय केंद्रों की बारीकी से विशेष जांच करने के निर्देश दिए थे। साथ ही नोटिस की कार्रवाई भी करने को कहा था। इसके साथ ही डीएम ने अब जिले के सभी क्रय केंद्रों की जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में तहसीलवार समिति का गठन किया है। जोकि क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करेंगी। डीएम ने अमरोहा तहसील के लिए एसडीएम विभा श्रीवास्तव, नौगावां सादात के लिए पुष्करनाथ चौधरी, धनौरा के लिए भगत सिंह एवं हसनपुर के लिए मसीहा नजम की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमों में बाट-माप निरीक्षक, गन्ना समिति के सचिव अथवा एससीडीआई व खांडसारी निरीक्षक को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

डीसीओ ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण
अमरोहा। डीसीओ मनोज कुमार ने सोमवार को गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कहा कि क्रय केंद्रों पर घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्रय केंद्रों पर घटतौली करने की अनियमितता पर चीनी मिल प्रबंधन व मिल तौल लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए लाईसेंस भी निरस्त किया जाएगा। उन्होंने अकबरपुर पट्टी, धनौरी अहीर, काकर सराय के गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया बिंदल शुगर मिल के क्रय केंद्र पर मिली घटतौली के संबंध में सहायक चीनी आयुक्त को रिपोर्ट भेजी गई है। कहा कि घटतौली के संबंध में नोटिस की कार्रवाई अमल में ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed