फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   team of lic won the match

जीएस स्पोर्ट्स को हराकर एलआईसी हुरिकनेस ने जीता मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
team of lic won the match
अमरोहा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और आर्यन क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में टी-20 का मैच एलआईसी और जीएस स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। यह मैच एलआईसी ने जीत लिया।
विज्ञापन

जीएस स्पोर्ट्स के कप्तान अक्षय शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एलआईसी ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए। जिसमें अंडर-19 इंडिया प्लेयर संदीप तोमर ने 45 रन, कप्तान हिमांचल यादव ने 31रन और अहमद ने 30 रन की पारी खेली। जीसस स्पोर्ट्स की तरफ से उमेर ने 2, अभिषेक ने 2 विकेट झटके और हैदराबाद से रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अब्दुल खादर ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएस स्पोर्ट्स के कप्तान अभिषेक गंगवार ने अच्छी शुरुआत की। अपनी टीम के लिए 27 रन बनाए। यह मैच बीस ओवरों तक बहुत ही रोमांचक हुआ। यह मैच एलआईसी ने जीत लिया। जीएस स्पोर्ट्स की तरफ से अनुज, अरबाज मंसूरी ने तीन-तीन विकेट लिए। संदीप तोमर को मैन आफ द मैच दिया गया। इस दौरान डायरेक्टर अमन लिट, चेयरमैन अनिल सिंह, विवेक यादव, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed