फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teachers meeting

शिक्षकों की समस्याओं के लिए प्रयास रहेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
teachers meeting
अमरोहा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक एकेजी इंटर कॉलेज जलालपुरघना में शाखाध्यक्ष रामपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व शिक्षक विधायक एवं प्रदेशीय कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संगठन सदैव प्रयासरत है। सभी शिक्षक साथी अपनी एकजुटता बनाएं रखें। जनपद स्तर और प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री को संबोधित शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन बार-बार सौंपा गया है। इसी क्रम में प्रत्येक शाखा से एक पोस्ट कार्ड अथवा अंतरदेशीय पत्र, जिस पर शाखाध्यक्ष और शाखा मंत्री 25 फरवरी तक शिक्षकों की मांगों को लिख कर अपने हस्ताक्षर करके मुख्यमंत्री को जनपदीय संगठन के माध्यम से भेजेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि पूर्व में भी जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा प्रदेश स्तर पर शिक्षा निदेशक को शिक्षकों की मांगों को ज्ञापन के माध्यम से प्रेषित कर चुके हैं। सभी मांगे महत्वपूर्ण हैं जिनमें 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के बदले समान वेतनमान तथा उनकी सेवा नियमावली लागू करने संबंधी समस्याएं हैं जिनकी ओर संगठनों सरकार ध्यान बार बार आकृष्ट करा रहा है।
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति ने सभासद एसोसिएशन का प्रदेश सचिव बनने पर कमर नकवी का स्वागत और मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति का किया विस्तार ,आज 12 फरवरी को बड़ा बाजार अमरोहा के रेस्टोरेंट में मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया जिस में मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति के जिलाध्यक्ष कमर नकवी को सभासद एसोसिएशन का प्रदेश सचिव बनाने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया नगर अध्यक्ष राकेश कुमार मनारिया ने कहा कि कमर नकवी मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति के जिलाध्यक्ष हैं उन्हें सभासद एसोसिएशन का प्रदेश सचिव बनाने पर मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति को बहुत गर्व है। अब हमें उम्मीद है की कमर नकवी हमारे जिले की समस्याएं प्रदेश स्तर पर उठाएंगे जिससे सभी लोगों को लाभ मिलेगा। कमर नकवी ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया और मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति का विस्तार किया गया जिसमें करतार सिंह चौहान और अली हसनैन नकवी को समिति का जिला संरक्षक बनाया गया। निरंजन सिंह को जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंदाज और जी एस गिल को नगर उपाध्यक्ष सलीम जावेद को नगर सचिव सैफ अहमद एडवोकेट को मीडिया प्रभारी अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष इखलास जहां को महिला प्रकोष्ठ का महामंत्री बनाया गया अंत में नगर अध्यक्ष राकेश कुमार मनारिया ने सभी का शुक्रिया अदा किया बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कमर नकवी, करतार सिंह चौहान, अली हसन नकवी, इकबाल हैदर, आसिम सिद्दीकी कारी नईमुद्दीन, जिया उन नबी, आबाद अहमद, सरवर बेग,शबीह अहमद खां, शकील अहमद,नासिर अली, मोहम्मद सलमान,अकबर अली, शाहिद उस्मानी, सैयद जहांजेब, अदनान खान, रफीक अहमद, दिनेश कुमार यादव, मोहम्मद अकरम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed