{"_id":"69012c2b1c1b414734043300","slug":"teachers-credit-card-defrauded-of-rs-876-lakh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150506-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षक के क्रेडिट कार्ड से 8.76 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षक के क्रेडिट कार्ड से 8.76 लाख की साइबर ठगी
Wed, 29 Oct 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले सहायक अध्यापक के क्रेडिट कार्ड से 8.76 लाख की साइबर ठगी कर ली गई है। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर नौगांवा सादात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रतापगढ़ जिले के मधई तहसील क्षेत्र के गांव बिरौती निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह सहायक अध्यापक हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती नौगांवा सादात क्षेत्र के सादपुर गांव के केपी इंटर कॉलेज में है। वह पैगंबरपुर में किराए पर रहते हैं। आरोप है कि 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक उनके क्रेडिट कार्ड से 8.76 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
मोबाइल पर संदेश मिलने के बाद सुरेंद्र प्रताप सिंह के होश उड़ गए। साइबर ठगी के जानकारी होने पर शिक्षक सुरेंद्र प्रताप ने साइबर क्राइम के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। बाद में उन्होंने एसपी अमित कुमार आनंद को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर नौगांवा सादात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
आर्मी अफसर बनकर किशोर से एक लाख ठगे
बछरायूं। आर्मी अफसर बनकर साइबर ठगों ने एक किशोर से स्कूटी बेचने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। किशोर के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साइबर अपराध के बारे में लगातार सजग रहने की हिदायत के बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। साइबर अपराधियों ने आर्मी अफसर बनकर बछरायूं के मोहल्ला पेशथाना निवासी किशोर से एक लाख ठग लिए। पिता लईक अहमद द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा नौ में पढ़ने वाले उनके बेटे ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेकंड हैंड स्कूटी बिक्री का विज्ञापन देखा और उसमें दिए गए नंबर पर फोन किया तो कॉल उठाने वाले ने खुद को आर्मी अफसर बताते हुए स्कूटी बेचने की बात कही।
साइबर ठगों ने पंजीकरण, जीपीएस व जीएसटी आदि का हवाला देते हुए 99,648 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और इसके बाद फोन बंद कर लिया। कई दिन तक फोन ऑन नहीं होने पर पीड़ित परिवार को ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि लईक अहमद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।