फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teachers and employees took to the streets with the Tricolour, demanding the old pension scheme.

Amroha News: पुरानी पेंशन के लिए तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे शिक्षक-कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers and employees took to the streets with the Tricolour, demanding the old pension scheme.
अमरोहा। हाथों में तिरंगा, पुरानी पेंशन बहाली के नारे और भविष्य की चिंता के साथ शुक्रवार को अमरोहा में शिक्षक-कर्मचारियों ने पेंशन तिरंगा यात्रा निकाली। जिले के विभिन्न विभागों के सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मतीन अहमद के नेतृत्व में निकली यात्रा गांधी मूर्ति से शुरू होकर कलक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शिक्षक-कर्मचारी स्कूटी और बाइक पर तिरंगा व बैनर लेकर चल रहे थे और पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इसके साथ ही टीईटी की अनैतिक अनिवार्यता समाप्त करने और निजीकरण से मुक्ति की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। मंडल मंत्री डॉ. शिव शंकर यादव ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन बहाल किया जाना जरूरी है। जिलाध्यक्ष मतीन अहमद ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का मान-सम्मान और आत्मसम्मान है। सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षित जीवन को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों में चिंता है, इसलिए पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा। यात्रा में सतेंद्र सिंह, राधेश्याम, पूनम रानी शर्मा, डॉ. चंदन नकवी, शमीम अहमद व जयदीप चौधरी, तरुण कुमार औलख, हरवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed