{"_id":"65020f994f2dee8a35094645","slug":"teachers-and-education-friends-found-absent-during-inspection-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-4661-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक और शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक और शिक्षा मित्र
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति और शिक्षा का स्तर जांचने के लिए डीएम द्वारा गठित टीमों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। वहीं, अमरोहा के फरीदपुर इम्मा स्थित स्कूल में तो ताला ही लटका मिला। अधिकारियों द्वारा अनुपस्थित मिले शिक्षकों और शिक्षा मित्रों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
डीएम के निर्देश पर बुधवार सुबह एडीएम सुरेंद्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर पट्टी निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर सहायक अध्यापक दुर्गेश कुमार व 2 शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलें। एडीएम न्यायिक माया शंकर ने विकास खंड अमरोहा के कम्पोजिट विद्यालय देहरा में निरीक्षण किया। यहां 9 अध्यापकों में से 1 शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह ने नारंगपुर प्रथम, विकास खंड जोया के निरीक्षण में 4 अध्यापकों में 2 अध्यापक उपस्थित मिले। एसडीएम नौगांवा सादात सुधीर कुमार ने अमरोहा के गजस्थल द्वितीय का निरीक्षण किया। यहां शिक्षामित्र उपस्थित मिले। जबकि, सहायक अध्यापक सीएल पर थीं। डिप्टी कलक्टर अनिल कुमार नेबस्तापुर का निरीक्षण किया। जिसमें 8.20 बजे तक कक्षा 3 की 1 छात्र लवी, प्रधानाध्यापक खुशीराम मौजूद मिले, जबकि अध्यापिका अनीता कुमारी अनुपस्थित मिलीं। बीएसए मोनिका सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय सलीमपुर घोसी गजरौला का निरीक्षण किया। जिसमें 1 शिक्षामित्र व 1 अनुदेशक अनुपस्थित मिले। डिप्टी कलक्टर ब्रजपाल सिंह ने फरीदपुर इम्मा अमरोहा का निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय में 6 बच्चे थे। 8.20 बजे तक विद्यालय में कोई भी अध्यापक उपस्थित नहीं मिले। एसडीएम हसनपुर पुष्करनाथ ने बाईखेड़ा हसनपुर का निरीक्षण किया। जिसमें 7.50 बजे तक विद्यालय बंद पाया गया। ताला खुलवाकर देखा गया। प्रधानाचार्य समेत सभी अध्यापक देर से पहुंचे और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों ने सभी की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। डीएम ने अनुपस्थित मिले शिक्षकों व शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम ने बच्चों को किया जागरूक
अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने रामपुर घना और मकसूदपुर नवादा के प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से वार्ता की और पहाड़े सुने। वहीं, बच्चों को संचारी राेगों से बचाव के बारे में बताया। शिक्षकों से शिक्षा में गुणवत्ता स्तर उठाने के निर्देश दिए।