{"_id":"64bed24f416e8d95800f1c3b","slug":"teachers-agitated-over-old-pension-restoration-and-other-demands-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-1664-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर भड़के शिक्षक
Tue, 25 Jul 2023 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर डीआईओएस वीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला संरक्षक चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्र हुए अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी मेजर डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों के प्रति सकारात्मक नहीं है। 10 अगस्त 2023 को रामलीला मैदान नई में इन संगठनों का एक व्यापक धरना प्रदर्शन आयोजित होगा। उसके बाद मानसून सत्र में ही संसद के घेराव की तैयारी है। उनकी मांग है कि एनपीएस खाता धारक कार्यरत, सेवानिवृत्त शिक्षकों, शिक्षिकाओं के पीआरएएन खातों में पूर्ण राज्यांश सहित राशि दर्शाई जाए। तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण और रोके हुए वेतन को तत्काल निर्गत किया जाए। सरकारी कर्मचारियों की भांति माध्यमिक के शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के समस्त कार्यों यथा परीक्षा, मूल्यांकन केंद्र सहित कार्य से जुड़े सभी शिक्षकों, कर्मचारियों के कार्यों की दरों को सीबीएसई के समतुल्य किया जाए एवं 2018 से अब तक के सभी अवशेषों का शीघ्र भुगतान किया जाए। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष विमलेंद्र शर्मा, चौधरी जितेंद्र सिंह, चौधरी यशपाल सिंह, रणवीर सिंह, कैप्टन गुर्मेज सिंह, डॉक्टर संजीव कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।