{"_id":"6935ea566d5fcc39af03dbfd","slug":"teacher-suffers-heart-attack-while-getting-off-bus-admitted-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-152984-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बस से उतरते समय शिक्षक को हार्ट अटैक, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बस से उतरते समय शिक्षक को हार्ट अटैक, भर्ती
Mon, 08 Dec 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रोडवेज बस से उतरते समय शिक्षक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिजन रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत में सुधार है।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार शिक्षक हैं।
वर्तमान में उनकी तैनाती सहायक अध्यापक जनपद मुरादाबाद के देवीपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में है। परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। संजीव कुमार की ड्यूटी बीएलओ के रूप में चल रही है। शनिवार शाम वह रोडवेज बस में सवार होकर ड्यूटी से अमरोहा लौट रहे थे। बताया जा रहा है बस से उतरते ही संजीव कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर यात्रियों ने बामुश्किल नीचे उतारा और बस परिचालक ने तत्काल ही सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रोडवेज पहुंच गए। आनन-फानन में संजीव कुमार को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें हार्ट अटैक आने की पुष्टि की है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
पालिका के वरिष्ठ क्लर्क असद जमाल को हार्ट अटैक, हालत स्थिर
अमरोहा। नगर पालिका के बड़े बाबू असद जमाल को गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार रात घर में ही अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टर ने उन्हें हार्ट अटैक आने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
असद जमाल मोहल्ला गश्तियान के निवासी हैं। वह उपनगर आयुक्त एवं ईओ डाॅ.बृजेश कुमार के अलावा पालिका अध्यक्ष शशि जैन के भी करीबी पालिका अधिकारियों में गिने जाते हैं। फिलहाल, उपचार के बीच उनकी हालत में सुधार है। रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफार्म उनकी तबीयत खराब होने से जुड़ा मैसेज शेयर होते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है।