{"_id":"616f2ad36808aa53444baf44","slug":"teacher-dies-due-to-dengue-panic-increased-jpnagar-news-mbd4067469130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपली घोसी गांव में डेंगू से शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपली घोसी गांव में डेंगू से शिक्षक की मौत
विज्ञापन
नौगांवा सादात के पीपली घोसी गांव में फॉगिंग करते हुए।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/नौगांवा सादात। पीपली घोसी गांव में डेंगू और बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात एक और डेंगू पीड़ित की मौत हो गई है। दो दिन में तीन मौतों के गांव में दहशत का माहौल है। एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में फॉगिंग और छिड़काव कराया। डीएम ने अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए है। वहीं जिलेभर में डेंगू के 14 और मरीज मिलने से प्रशासन में खलबली मची है।
नौगावां सादात क्षेत्र के गांव पीपली घोसी में बुखार और डेंगू कहर बरपा रहा है। इसमें 32 लोग मेरठ के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 14 मरीज अमरोहा के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इसके बाद भी घर-घर बुखार के मरीजों को ड्रिप लग रही हैं। सोमवार की रात डेंगू से पीड़ित प्राइवेट शिक्षक हरलाल सिंह (52) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी पवित्र, बेटी दीपा, बेटा शैलेंद्र, रजत और दीपक भी डेंगू और बुखार से पीड़ित है। वह चारों में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती है। दो दिन में तीन मौतें होने से जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर नौगांवा सादात एसडीएम अशोक शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने टीम के साथ गांव पहुंचकर कैंप किया। इस दौरान विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 155 लोगों का चेकअप किया गया। जिसमें परीक्षण के 92 मरीज बुखार के मिले हैं। जबकि 26 लोगों की मलेरिया जांच की गई। सभी निगेटिव निकले। 29 लोगों की टाइफाइड की जांच कराई गई जिसमें सभी निगेटिव पाए गए हैं। इस दौरान 37 लोगों की डेंगू की जांच की गई, इसमें 3 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा डेंगू के 11 मरीज और मिले हैं। सभी मरीजों को दवाई का वितरण किया गया है। जबकि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएमओ ने बताया कि एंटी लारवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।