फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teacher ability test

आज शिक्षक पात्रता परीक्षा, 15613 अभ्यर्थीं शामिल होंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
teacher ability test
अमरोहा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आठ जनवरी को होगी। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में दो पाली में परीक्षा होना है। नकलविहीन परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 15613 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे। इसके अलावा तीन सचल दल भी अभ्यर्थियों की तलाशी लेगा। निर्धारित सर्टिफिकेट के बगैर किसी को परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति नहीं है। कक्ष निरीक्षकों पर खास निगाह रहेगी।
विज्ञापन

जिले में जूनियर और प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 15613 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्राथमिक स्तर में 9910 और जूनियर वर्ग में 5703 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली 10 से दोपहर 12.30 बजे तक जबकि जूनियर स्तर की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। डीआईओएस ने अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र के निर्देशों को पढ़ने की ताकीद की है ताकि परीक्षा केंद्र में किसी तरह की असुविधा नहीं हो। डीएम उमेश मिश्र ने परीक्षा से जुड़े लोगों को आवश्यक निर्देश दिया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र का बारीकी से जायजा लेंगे। उन्होंने कहा है कि प्रश्नपत्र का बंडल खोलने में मानक और निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए। इसके अलावा उत्तर पुस्तिका को सील करने में सतर्कता बरतें। किसी तरह की कोताही नहीं बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed