फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Taxpayers will not need to go to Meerut if registration is canceled

पंजीकरण निरस्त होने पर करदाताओं को मेरठ जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Taxpayers will not need to go to Meerut if registration is canceled
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग से पंजीकरण निरस्त हो जाने पर करदाताओं को अब मेरठ में कमिश्नर (अपील ) के यहां चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। करदाता स्थानीय कार्यालय में अपना पंजीकरण बहाल करा सकेंगे। इससे गजरौला के ढाई हजार करदाताओं का समय और पैसा दोनों बचेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग गजरौला में ढाई हजार करदाताओं का पंजीकरण है। पंजीकृत इन करदाताओं में कई बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां भी शामिल हैं। अब विभाग के आला अफसरों ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा है कि समय पर टैक्स जमा नहीं करने के कारण विभाग द्वारा पंजीकरण निरस्त किए जाने या किसी अन्य कारण से निरस्त हो जाने पर व्यापारी एवं करदाताओं को भटकना नहीं पड़ेगा। करदाता अपने स्थानीय कार्यालय में जाकर निरस्त पंजीकरण को सही करा सकते हैं। इससे पहले किसी कारण से पंजीकरण निरस्त हो जाने पर करदाताओं को विभाग के कमिश्नर (अपील ) मेरठ के यहां चक्कर लगाने पड़ते थे, जिसके चलते उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मेरठ में अधिकारियों के नहीं मिलने और कई-कई चक्कर लगाने में जहां करदाताओं का समय बर्बाद होता था, वहीं आने जाने पर किराए के रूप में हजारों रुपये खर्च होते थे। इससे उनको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था। गजरौला केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अधीक्षक निशांत सिंह ने पुष्टि की है कि यहीं पर पंजीकरण को बहाल किया जाएगा। उनको मेरठ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed