फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tar is expensive, construction of 100 roads worth Rs 30 crore put on hold

Amroha News: तारकोल महंगा, 30 करोड़ की 100 सड़कों के निर्माण पर ब्रेक

Mon, 04 May 2026 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 04 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tar is expensive, construction of 100 roads worth Rs 30 crore put on hold
अमरोहा। जिले में सड़क निर्माण कार्य इन दिनों तारकोल के दामों में भारी बढ़ोतरी सड़कों के निर्माण पर ब्रेक लग गया है। महज आठ दिनों में तारकोल के रेट 50 हजार रुपये प्रति टन से बढ़कर 93 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच गए हैं, जिससे निर्माण लागत अचानक बढ़ गई है। जिले में 30 करोड़ की लागत से 100 सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन बढ़ती कीमतों के चलते कई काम धीमे पड़ गए हैं या लगभग ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार अधिकांश टेंडर पुराने कम रेट पर स्वीकृत हुए थे, जबकि अब सामग्री महंगी हो चुकी है। इससे बजट और वास्तविक लागत में बड़ा अंतर आ गया है। ठेकेदारों का कहना है कि इस स्थिति में काम करना बेहद कठिन हो गया है और कई जगह कार्य पूरी तरह रुक गया है। तारकोल के साथ-साथ कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से भी लागत पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। ठेकेदारों ने सरकार से बढ़ी हुई दरों का समायोजन करने या अतिरिक्त लागत का भुगतान अलग से कराने की मांग की है, जिससे कार्य सुचारु रूप से चल सके। करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं प्रभावित हैं। बरसात से पहले कार्य पूरा करना जरूरी है, लेकिन मौजूदा हालात में समय पर निर्माण पूरा होना मुश्किल है। जल्द समाधान नहीं निकला तो कई परियोजनाएं अधूरी रह सकती हैं। ठेकेदार काम नहीं कर पा रहे है। जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी कार्यों को बारिश से पहले कराना भी जरुरी है नहीं तो फिर काम नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

....
तारकोल की कीमत बढ़ने से सड़क निर्माण में दिक्कत आ रही है। सड़कों के निर्माण में अतिरिक्त पैसा लग रहा है, जिसकी भरपाई सरकार को करनी चाहिए। हालांकि इस बात को विभागीय अधिकारी उच्च स्तर पर मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। -राजपाल सिंह, ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
यूनियन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात को पहुंचाया जाएगा। महंगाई की वजह से काम नहीं हो पा रहे हैं। सड़कों का निर्माण पूरी तरह से बंद है। तारकोल की कीमत करीब 93 हजार मीट्रिक टन हो गई है। -अमित कुमार ढिल्लो, ठेकेदार
..........
तारकोल के रेट बढ़ने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे है। ऐसे स्थिति में काम करना बहुत ही कठिन हो रहा है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। जो रेट बढ़ाए गए हैं। उनको सामंजस्य कराया जाए। कमर्शियल सिलिंडर भी महंगा हो गया है। -वीरेंद्र चौधरी, ठेकेदार
.........
ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों का निर्माण भी पूरा करना मुश्किल हो रहा है। आठ दिन में ही काफी मंहगाई हो गई। इसे कम कराया जाए। तारकोल के रेट बढ़ने से सड़कों का निर्माण बंद हो गया है। ठेकेदारों को दिक्कत आ रही है। आजाद आलम,ठेकेदार
.......
जब काम लिया तो टेंडर 48 रुपये को मिला और अब तारकोल के रेट 96 रुपये के हो गए। ऐसे में काम करना कठिन काम है। काम पूरी तरह से बंद ही है। कमर्शियल सिलिंडर भी महंगा हो गया। इससे भी दिक्कत हो रही है। -मदन गुर्जर

..........
तारकोल के दाम बढ़ने पर सड़कों के निर्माण में परेशानी आ रही है। ठेकेदार महंगाई की वजह से निर्माण कार्य कराने में हाथ खड़े कर रहे हैं। एक तरह से काम बंद ही है। इसे लेकर विभाग के आला अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। -गिरीश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed