फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Taps are closed at the railway station, people have to buy bottles

Amroha News: रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े नल, खरीदनी पड़ रही बोतल

Sat, 15 Feb 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 15 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Taps are closed at the railway station, people have to buy bottles
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सूखी पड़ीं टंकी। संवाद
अमरोहा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्टेशन पर लगे वाटर कूलर बंद पड़े है तो नलों से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में यात्रियों को पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान नहीं हैं।
मौसम में बदलाव होने के कारण दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है, जिसके कारण सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की जरूरत पड़ने लगी है। वहीं, शहर में लगे वाटर कूलर और हैंडपंप खराब पड़े है, जिससे राहगीर परेशान है। अमरोहा रेलवे स्टेशन पर भी रोजाना हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन उनको पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को पैकिंग के पानी की बोतलें खरीदनी पड़ती है। मुरादाबाद के यात्री राजपाल सिंह ने कहा कि मौसम में काफी बदलाव हो चुका है। अब अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था में सुधार कराना चाहिए, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

-------------------

दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का होता है ठहराव

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर रोजाना दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है, जिनसे सैकड़ों यात्री सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंचते हैं। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी होती है। रेलवे अधिकारियों की ओर से समय समय पर निरीक्षण भी होता रहता है। इसके बावजूद स्टेशन पर लगे वाटर कूलर और नल ठप पड़े हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड की ओर से विकास कार्य कराया जा रहा है। इसके कारण कुछ पानी सप्लाई बंद कर दी जाती है, उसको चालू कराया जाएगा, जिससे किसी यात्री को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। - राम प्रसाद मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed