फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tantrik said was an evil eye: Woman lost her life due tantric rituals, married woman was ill

तांत्रिक ने बताया ऊपरी साया: तंत्र क्रिया के चक्कर में गई महिला की जान, विवाहिता कई माह से चल रही थी बीमार

Sun, 18 Aug 2024 06:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ढबारसी (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, ढबारसी (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 18 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

ढबारसी इलाके में तंत्र क्रिया के चक्कर में महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में हंगामा मच गया। घटना के बाद गांव में पंचायत बैठी। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Tantrik said was an evil eye: Woman lost her life due tantric rituals, married woman was ill
ढबारसी में महिला के मौत के बाद जुटे परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ढबारसी क्षेत्र के एक गांव में तंत्र क्रिया के चक्कर में महिला की मौत हो गई। वह कई माह से बीमार चल रही थी। गांव के ही एक तांत्रिक ने उस पर ऊपरी साया बताया था। उधर, महिला की मौत के बाद गांव में पंचायत बैठ गई। कई घंटे तक पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

विज्ञापन


पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। तांत्रिक फरार है। कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी किसान सतीश सिंह का परिवार रहता है। सतीश सिंह खेतीबाड़ी करते परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन


सतीश सिंह का कहना है कि दस साल पहले उनकी शादी क्षेत्र के गांव रूपानांगल निवासी सुशीला से हुई थी। जब शादी हुई थी तो सुशीला पूरी तरह से स्वस्थ थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। लेकिन, वह उसके बाद वह अस्वस्थ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति तंत्र क्रिया करता है। आरोप है कि तांत्रिक ने कई माह पहले उस पर ऊपरी साया बताया। जिसके बाद उसने सुशीला पर तंत्र क्रिया कर दी। आरोप है कि उसके बाद उसे दौरे पड़ने लगे और अधिक बीमार रहने लगी।

यही नहीं कई माह से उसका उपचार कराया जा रहा था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। महिला काे हसनपुर, गजरौला, मुरादाबाद के निजी चिकित्सकों के यहां दिखाया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हे सका। कई दिन से वह मायके रूपा नांगल में थी।

रविवार की सुबह सुशीला की मायके में ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर शव को उसकी ससुराल गांव दरियापुर लाया गया। यहां सुशीला की मौत के लिए तांत्रिक को जिम्मेदार ठहराते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। मामले को निपटाने के लिए पंचायत बैठ गई।


कई घंटे तक पंचायत चलती रही। तांत्रिक को पंचायत में बुलाया गया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद पंचायत विफल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। हालांकि बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed