फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tantrik accused of killing doctor during robbery arrested from Meerut

Amroha News: डकैती के दौरान डॉक्टर की हत्या करने का आरोपी तांत्रिक मेरठ से गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tantrik accused of killing doctor during robbery arrested from Meerut
गजरौला(अमरोहा)। नौ साल पहले डकैती के विरोध डॉ. आबिद चौधरी की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। वह तांत्रिक बनकर छिप कर रह रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पक्का पुल के निकट कृपानाथपुर मोहल्ला निवासी डाॅ. आबिद चौधरी के घर 30 जुलाई 2014 की रात डकैत दाखिल हो गए थे। डकैतों ने घर में रखा सामान लूट लिया। जिसका विरोध करने पर उन्होंने डॉ. आबिद चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि हापुड़ जिले के पिलखुआ थानाक्षेत्र के आजमपुर देहपा गांव निवासी पाली भी घटना में शामिल था। उसने डकैती डालने और डाॅ. आबिद चौधरी की हत्या करने की साजिश भी रची थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में जमानत पर छूट गया। इसके बाद न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। उसके वारंटी घोषित कर दिया गया। इधर पुलिस ने शिकंजा कसा तो वह हापुड़ जिले को छोड़ गया। तांत्रिक बन कर मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के नई बस्ती में छिप कर रहने लगा।
विज्ञापन

मुखबिर से इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह को सूचना मिली कि डकैती के विरोध पर गोली मार कर हत्या करने का आरोपी किठौर थानाक्षेत्र में रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने पुष्टि करते हुए कहा कि उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed