फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   talaq,hangama,women police station

दहेज के लिए दिया तीन तलाक, महिला थाने पर हंगामा

Mon, 17 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 17 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
talaq,hangama,women police station
अमरोहा मे दहेज के लिए तलाक देने के विरोध में महिला थाना में परिजनों के साथ बैठी आशियाना। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
तीन तलाक की शिकार एक और ‘मरियम’ परिजनों और ग्रामीणों के साथ रविवार को महिला थाने पहुंची। पुलिस के सामने दहेज में कार न लाने पर ससुरालियों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव दिया तो परिजन भड़क उठे। थाने के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में महिला थाने के एसओ के न होने पर सोमवार को आने की बात कह घर लौट गए।   
विज्ञापन


संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर बीटा निवासी मशकूर अली ने बेटी आशियाना की शादी तीन अक्तूबर 2015 को हसनपुर के कालाखेड़ा निवासी युवक से हुई थी। शादी में दान दहेज भी दिया था। आशियाना का आरोप है कि पति, ससुर और सास दहेज से खुश नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन दहेज में कार लाने के लिए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। इस बीच उसे एक बेटा भी हुआ। शनिवार को परिजनों ने फिर उससे दहेज में कार लाने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि मना करने पर ससुरालियों ने उसे बिजली का नंगा तार पकड़ाने की कोशिश की। पति ने उसका गला घोटने की भी कोशिश की। बाद में मायके वालों के पहुंचने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

आशियाना और परिजनों की ओर से ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग करने के बाद भी आरोप है कि पुलिस उन पर ही समझौते का दबाव बनाने लगी। फोन कर ससुरालियों को भी वहीं पर बुलाने लगी। इस परिजन भड़क गए और थाने का सामने ही धरने पर बैठ गए।

दोपहर तीन बजे तक वो थाने के सामने धरने पर बैठे रहे। बाद में पुलिस की ओर से थाने में एसओ के न होने की बात कहने पर सोमवार को दोबारा आने की बात कह वापस लौट गए। धरना देने वालों में अशरफ अली, राशिद अली, जसवीर त्यागी, गंगाशरण, राजेंद्र सिंह, नासिर, सतपाल, रमा देवी, कांता देवी, नीलम, जमना, संतोष, जयवती, रईसन, मुन्नी दवी, सईदा आदि रहीं।

बेटी को नहीं होने देंगे हलाला का शिकार
अमरोहा। महिला थाने के पास ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजनों पर पुलिस ने समझौते के लिए दबाव बनाया तो वो बिफर पड़े। आशियाना की मां ने कहा कि पति उसे तीन तलाक दे चुका है। पुलिस फिर उन्हीं से समझौते की बात कह रही है। ऐसी स्थिति में उसकी बेटी को 40 दिन पर्दे में रहने के बाद फिर गैर मर्द से शादी करनी होगी उससे संबंध बनाने होंगे। इसके बाद वो इसे तलाक देगा फिर वो पहले पति से शादी कर उसके पास जा सकेगी। ऐसे तो उसकी बेटी की जिंदगी नर्क बन जाएगी। हम किसी भी कीमत पर अपनी बेटी को हलाला का शिकार नहीं होने देंगे। हम तीन तलाक का विरोध करते हैं।


क्या होता है इद्दत और हलाला
अमरोहा। तीन तलाक के बाद पहले पति से फिर शादी करने के लिए पत्नी को 40 दिन पर्दे में रहना होता है। इसे इद्दत कहते हैं। इसके बाद उसे किसी और से निकाह करना होता है। उसके साथ संबंध भी बनाने होते हैं। इससे हलाला कहते हैं। दूसरे पति की ओर से भी तलाक देने के बाद वो फिर इद्दत करने के बाद पहले पति से शादी कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed