फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   take soon action in womens humilations

महिला उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्रवाई करें अफसर:त्यागी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
take soon action in womens humilations
अमरोहा। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। पुलिस और अन्य अफसर मामले में संजीदगी अपनाएं। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुल 19 मामलों में तीन का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

वह बुधवार को विकास भवन सभागार में महिलाओं के मामले की जन सुनवाई कर रही थीं। उनके समक्ष ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित महिलाओं और मारपीट के मामले आएं। इसके अलावा पेंशन के लंबित मामले को दर्ज कराया। उन्होंने महिलाओं की समस्या को सिलसिलेवार सुना। उन्हें कानून के अनुसार मदद का भरोसा दिलाया। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाए। उन्होंने तीन मामले का निस्तारण कराया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को अधिक संख्या में जोड़ा जाए। कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों के निस्तारण में कोताही नहीं बरतें। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीव सिंह, महिला एसओ पूनम आनंद आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed