{"_id":"6813dac523c9c46fc20661fa","slug":"take-care-of-quality-in-the-ongoing-reconstruction-work-in-schools-dm-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-139138-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में चल रहे पुनर्निमाण कार्य में रखें गुणवत्ता का ख्याल : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में चल रहे पुनर्निमाण कार्य में रखें गुणवत्ता का ख्याल : डीएम
Fri, 02 May 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 02 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने कहा कि जिन विद्यालयों का पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है, उनमें गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए। इसमें लापरवाही लक्ष्य नहीं होगी। जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि स्कूलों में काेई भी बच्चा बिना यूनिफाॅर्म के न रहे। निरीक्षण में कोई भी बच्चा बिना यूनिफार्म के नहीं मिलना चाहिए। जिन अभिभावकों के खाते में बच्चों के जूते, मोजे, बैग, यूनिफाॅर्म के पैसे भेजे गए हैं, उनसे खरीदारी करवाएं।
खंड शिक्षा अधिकारी नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान चलाएं। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत गैर सहायता मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बारह सौ सोलह बच्चों का नामांकन हो चुका है। डीएम ने नवीनतम नामांकन के अंतर्गत कक्षा एक व कक्षा छह में नामांकन वाले बच्चों की संख्या की जानकारी ली। कहा कि कस्तूरबा में गांधी के जो बच्चे आठवीं पास किए हैं, उनका अगली कक्षा में शत प्रतिशत नामांकन अवश्य हो।
विज्ञापन
पुस्तकों का वितरण शत प्रतिशत कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को निपुण बनाया जाए। जो अध्यापक विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनकी मॉनिटरिंग करते हुए अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। कायाकल्प के तहत सभी पैरामीटर में कार्य हो जाए, इसका प्रमाण पत्र बीएसए प्रस्तुत करें। संवाद