फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Take admission on first come first serve basis

Amroha News: कॉलेज में पहले आओ पहले पाओ के आधार लें प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Take admission on first come first serve basis
अमरोहा। जेएसएच पीजी कॉलेज में प्रवेश लेने से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं खाली सीटों के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश करा सकते हैं।
विज्ञापन


जेएसएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में अभी भी प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने के बाद कॉलेज में तीनों संकाय में लगभग आठ सौ सीटें खाली रह गई हैं। इसके लिए अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश किए जा रहे हैं। चार सौ रुपये की लेट फीस के साथ 23 अगस्त तक वेबसाइट पर पंजीकरण कर छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कर चुके छात्र पहले आओ पहले पाओ के आधार प्रवेश ले सकते हैं। उन्होनें बताया कि कॉलेज में बीए में 1820, बी कॉम में 160 एवं बीएससी में 720 सीटें हैं। तीनाें संकाय में लगभग आठ सौ सीटें खाली रह गई हैं। जिनको भरने के लिए छात्र-छात्राओं को फिर से प्रवेश लेने का मौका दिया गया हैं। प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा खाली सीटें बीए प्रथम में बताई जा रही हैं। करीब पांच सौ सीटें बीए में फिलहाल खाली रह गई है। बीए समेत बीएससी और बी कॉम में सीटें भरने के लिए विश्वविद्यालय ने फिर से एक मौका दिया है। उन्होनें बताया कि 30 अगस्त तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र छात्राओं को 23 अगस्त तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही वह प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article