फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   taiba confrence in amroha

दहशतगर्दों से हमदर्दी रखने वालों का इस्लाम से वास्ता नहीं

Sun, 27 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 27 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
taiba confrence in amroha
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
मदरसा उसमानिया फैजाने रजा छतरी वाले बाग में शुक्रवार देर रात बहार-ए-तैबा कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें देश-विदेश के मौलाना जुटे और मुसलमानों को दीन पर चलने की हिदायत की। इसमें इंग्लैंड से आए वर्ल्ड इस्लामी मिशन के जनरल सेक्रेटरी अल्लामा डा. मौलाना फरोगुल कादरी ने दहशतगर्दों को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


कहा कि, दहशतगर्दों का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं। जो उनसे ताल्लुक रखे या उनको सही जाने उसका भी हम मुसलमानों या इस्लाम से कोई वास्ता नहीं है। बोले- हमारे नबी ने मोहब्बत का पैगाम दिया है। मुसलमानों को उसी के मुताबिक कार्य करने चाहिए। इससे पहले कांफ्रेंस का आगाज तिलावते कुरआने पाक से मौलाना दिलशाद ने किया।
विज्ञापन


नाते पाक का नजराना गुलाम मुर्तजा रामपुरी ने पेश किया। निजामत हजरत मौलाना कलीम अशरफ हसनपुरी ने की। सदारत मुफ्ती मोहम्मद शाहिद हुसैन ने की। बाद में मदरसे से फारिग होने वाले छात्रों की दस्तारबंदी सैयद लुत्फुर्रहमान और अहसन मियां ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलमानाें को तालीम के लिए किया प्रेरित
 उन्होंने मुसलमानों को तालीम लेने के लिए भी प्रेरित किया। बोले कि, जिस तरह दूसरी कौमें तालीम हासिल कर रहीं हैं। हमें भी तालीम हासिल करना चाहिए। 


तालीम से दूरी बेरोजगारी की वजह
कांफ्रेंस में मुफ्ती मसीहुद्दीन ने भी मुसलमानों को तालीम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। बोले कि, मुसलमानों की बेरोजगारी की प्रमुख वजह तालीम से दूरी है। वहीं सीकरी शरीफ से आए मौलाना सैयद नूरुल हसनैन ने नबी की सुन्नतों पर अमल करने की सलाह दी। कहा कि, मुसलमानों को हर काम से दूर रहना चाहिए। देश की तरक्की का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed