{"_id":"6641573f491cb79c830b29e6","slug":"tableaux-became-the-center-of-attraction-in-lord-shivas-wedding-procession-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-118528-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आकर्षण का केंद्र बनीं भगवान शिव की बरात में झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आकर्षण का केंद्र बनीं भगवान शिव की बरात में झांकियां
Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 13 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से श्रीराम नवमी महोत्सव के दूसरे दिन एक साथ समस्त देवी-देवताओं की झांकियों ने मन मोह लिया। भगवान शिव की बरात में उनके गणों, भूत, प्रेतों, योगनियों और विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं। भगवान श्रीराम के सूर्य तिलक की झांकी को लोग टकटकी लगाए देखते रहे
अवंतिका पार्क में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की रात मुरादाबाद से आए वैष्णवी कला मंच के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सबको दांतों तगे उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। भगवान शिव और पार्वती के बाल स्वरूप की झांकी ने श्रद्धालुओं का इस कदर मन मोह लिया कि मंच पर बैठे व्यापारी नेता अनिल अग्रवाल ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए नकद पुरस्कार प्रदान किया। भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण को नाव में बिठाकर गंगा पार करने की मार्मिक झांकी प्रस्तुत की। केवट द्वारा बिना पैर धोए उनको नाव में न बिठाने और बाद में पैरों को धो कर उस पानी को परिवार सहित पी जाने की झांकी को देख प्रभु श्रीराम की जयकार करने लगे। पंचमुखी हनुमान, शिव बरात की झांकी ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक की झांकी प्रस्तुत की। एक तरफ भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा सुशोभित हो रहा था ताे दूसरी तरफ तीसरी मंजिल पर भगवान श्रीराम बने कलाकार का मस्तक सूर्य की आभा से दमक रहा था। श्रद्धालुओं ने इस मनोहारी दृश्य को अपने मोबाइलों में कैद कर लिया।
धनौरा नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, भाजपा नेता सतीश अग्रवाल, डॉ.राजीव शुक्ला, कपिल सिंघल, देवेश शर्मा, सचिन बंसल ने मंच पर जाकर श्रीराम की आरती कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद कलाकारों ने फूलों की होली खेली। श्रद्धालु इस तरह मंत्र मुग्ध हो गए कि रात 12 तक उठने का नाम नहीं लिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रोहताश शर्मा, डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार गोस्वामी, पूर्व प्रधानाचार्य जी पी सिंह, डॉ.रविंद्र शुक्ला, पूर्व सभासद तेजपाल सिंह, योगेश कुमार, अनुज कुमार मित्तल शेरी, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महोत्सव के दूसरे दिन नगर और ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। वह हर झांकी को देख भक्ति रस में डूब रहे थे। श्रद्धालुओं के सैलाब और उनकी भक्ति को देख वैष्णवी कला मंच के संयोजक राजू ने कहा कि इस बार ताे नहीं अगले कार्यक्रम में एक दिन वह और उनके कलाकार मुफ्त में भगवान श्रीराम व देवी-देवताओं की झांकी प्रस्तुत करेंगे।