फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   syednagli town

बीस साल पुरानी मांग पूरी, कस्बे में जश्न का माहौल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
syednagli town
सैदनगली(अमरोहा)। सैदनगली को नगर पंचायत का दर्जा देने की 20 साल पुरानी मांग के पूरी होने पर कस्बे में जश्न का माहौल है। सोमवार को सैदनगली वासियों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं, विधायक विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी को फूल मालाओं से लादकर बधाइयां दी गई।
विज्ञापन

पिछले 20 वर्षों से क्षेत्रीय लोगों की मांग थी कि सैदनगली को नगर पंचायत बनाया जाए। क्षेत्र के गांव सब्दलपुर शर्की, ककरौवा, मेहंदीपुर और ततारपुर पट्टी को सैदनगली की आबादी में शामिल कर मुख्यमंत्री ने सैदनगली को नगर पंचायत का दर्जा देकर क्षेत्रवासियों को एक शानदार तोहफा दिया है। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सैदनगली को शासन की ओर से नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी करने पर क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई। सोमवार को मुख्य बाजार में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और भाजपा जिला मंत्री अभिनव कौशिक को लोगों ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। मिठाइयां बांटी और जमकर आतिशबाजी छोड़कर अपनी खुशी जताई। जुलूस की शक्ल में विधायक सहित लोग इकौदा गांव भी पहुंचे, जहां मंदिर पर इकट्ठा होकर लोगों ने विधायक को बधाई भेंट की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी, शुभनीत गुप्ता, हेमराज सिंह, डॉ. पुनीत गुप्ता, फहीम अहमद, अरविंद अग्रवाल, विजय सिंह, अहमद मुर्तजा, सुभाष टांक, रईस अहमद, विपुल गुप्ता, अमित गुर्जर, शेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सैदनगली के लिए बहुत बड़ा काम किया है। अब यहां विकास की गंगा बहेगी। हर व्यक्ति को सुविधाएं मिलेंगी। लोगों के ज्यादा काम होंगे। क्षेत्र के लोग बहुत खुश हैं। सभी लोग मुख्यमंत्री को बधाइयां भेंट कर रहे है। - महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो गई है। कस्बे में नेता लोग वोट मांगने आते रहे हैं लेकिन लोगों की इस मांग को आज तक किसी ने पूरा नहीं किया पूरा किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही पूरा किया है। क्षेत्र की जनता उनका आभार व्यक्त करती है। - अरविंद अग्रवाल, पूर्व ग्राम प्रधान, सैदनगली
मुख्यमंत्री से 26 अप्रैल को सरस्वती विद्या मंदिर और मेहंदीपुर गांव के रात्रि विश्राम में अपना किया वादा पूरा करके जनता का और भी विश्वास प्राप्त किया है। अब गांव में सड़क, नाली नाले, पानी की टंकी आदि की कमी न रहकर समग्र विकास होगा। - डॉ. पुनीत गुप्ता
सैदनगली को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र के लोगों ने भारी स्वागत किया है। विकास का पहिया क्षेत्र में तेजी से घूमेगा लोगों को सभी सहूलियत मिलें। क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। हर छोटी बड़ी समस्याएं दूर होंगी। - अभिनव कौशिक, जिला मंत्री, भाजपा
मुख्यमंत्री ने सैदनगली के लोगों को यह बेमिसाल तोहफा दिया है। अब कस्बे के विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। यहां ज्यादा सहूलियत मिलेगी। हम सब इस निर्णय का स्वागत करते हैं। - फईम अहमद, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करके क्षेत्र के लोगों का और भी ज्यादा दिल जीत लिया है। पूरे क्षेत्र में भाजपा की जय जयकार हो रही है। - शुभनीत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा

गलत तरीके से बनाया टाउन एरिया, लेकिन स्वागत
अमरोहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल से ही सैदनगली को पंचायत बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन टाउन एरिया बनाने के मानक को सैदनगली पूरा नहीं कर पा रही थी। भाजपा की सरकार ने नियम विरुद्ध गांवों को जोड़कर सैदनगली को टाउन एरिया बनाया है, जो गलत है, लेकिन फिर भी हम स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed