{"_id":"65075d90503b20144f0b8427","slug":"swati-of-bulandshahr-defeated-ayaan-of-ghaziabad-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-4929-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुलंदशहर की स्वाति ने गाजियाबाद के अयान को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुलंदशहर की स्वाति ने गाजियाबाद के अयान को हराया
Mon, 18 Sep 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। लंबे बाबा की याद में गत वर्षों की भांति इस बार भी गांव ढबारसी में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मेले में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान महिला से पुरुष पहलवान की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसला अफजाई की।
बुलंदशहर की महिला पहलवान स्वाति ने गाजियाबाद के अयान से कुश्ती लड़ने के लिए हाथ मिलाया। इसकेे बाद दोनाें के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार अंत में स्वाति ने अयान को चित कर दिया। इसके अलावा दंगल में हापुड़ के बाबर ने गाजियाबाद के अयूब को हराया। मुजफ्फरनगर के सिसोली गांव के पहलवान अमित कुमार व हापुड़ के दिलशाद के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी। दंगल में मेरठ, सम्भल, मुरादाबाद व बागपत के पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती में होने वाले दांव पेंच दिखाए। दंगल में मुन्नू चौधरी ने रेफरी की भूमिका निभाई। दंगल के आयोजन शिवयन्त त्यागी, राजीव गोयल, अंकित सागर, अमित कुमार, प्रमोद सागर, आदित्य त्यागी, रामदास सिंह, करनवीर आदि के सहयोग प्रदान किया।