फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Suspects seen near Hashmi Girls College, captured on camera

Amroha News: हाशमी गर्ल्स कॉलेज के पास दिखे संदिग्ध, कैमरे में कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Suspects seen near Hashmi Girls College, captured on camera
अमरोहा। हाशमी ग्रुप के चेयरमैन और उनके परिवार के सदस्यों को लाॅरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी देते हुए दो करोड़ की रंगदारी मांगने वालों का पुलिस पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा सकी है। हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज के आसपास कुछ संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। धमकी के बाद डॉ. बुरहानुद्दीन हाशमी ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

30 जुलाई को मोहल्ला काजीजादा के रहने वाले हाशमी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी और उनके भाइयों के फोन पर पुर्तगाल देश के नंबर 351920058923 से कॉल आई थी, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद उसी नंबर से डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी के बेटे डॉ. बुरहानुद्दीन हाशमी के नंबर पर कॉल आई। इसके थोड़ी देर बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए, जिसमें दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये अदा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से रोहित गोदारा का छोटा भाई राहुल बताया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने अपने बेटे डॉ. बुरहानुद्दीन हाशमी के साथ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का नाम सामने आते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए थे। मामले में नगर कोतवाली पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धमकी और जबरन वसूली करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का छोटा भाई बनकर धमकी देने वाले राहुल ने शनिवार के दोपहर दो बजे फोन करके पैसा कहां भिजवाना है यह बताने की बात कही थी। साथ ही सभी पैसा हवाला के जरिये मांगा था। इससे पहले तीन बार कॉल की गई थी, लेकिन दो करोड़ की रंगदारी मांगने वालों ने चौथी बार कॉल नहीं की है। तभी से उनका नंबर बंद आ रहा है। पुलिस ने व्हाट्सएप मुख्यालय से कुछ जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज के आसपास कुछ संदिग्ध देखे जा रहे हैं, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने इसकी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। उधर, हाशमी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी का पूरा परिवार दहशत में है। उनके बेटे बुरहानुद्दीन हाशमी ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि धमकी से जुड़ी जानकारी जुटाए जा रही है। टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed