{"_id":"690e639cec2148d7200df8e4","slug":"suspects-being-questioned-in-farmers-murder-case-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-151130-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसान की हत्या में संदिग्धों से हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसान की हत्या में संदिग्धों से हो रही पूछताछ
विज्ञापन
हसनपुर। गांव लुहारी खादर निवासी किसान इंदर सिंह (45) की गला दबाकर हत्या करने एवं शव को पेड़ से लटकाने के मामले में पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं जिन आरोपियों को परिजनों ने अपनी रिपोर्ट दर्ज में नामजद कराया है, पुलिस उन्हें भी तलाश करने में जुटी है।
गांव लुहारी खादर निवसी इंदर सिंह रविवार शाम खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे और वहां से गायब हो गए थे। सोमवार सुबह को किसान जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खेत पर पहुंचकर तलाश शुरू की थी। खेत पर बने मचान पर इंदर सिंह का मोबाइल फोन मिला था। मोबाइल की टॉर्च जल रही थी। मोबाइल में समाचार भी चल रहे थे। कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक भी खड़ी मिली थी। इसके बाद मंगलवार सुबह खेत के पास ही कीकर के वन में पेड़ पर इंदर सिंह का शव लटका मिला था।
गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। पत्नी हर प्यारी की तहरीर पर पुलिस ने गांव लुहारी खादर निवासी पवन, सतपाल, मिलक निवासी रतन व सतेड़ा निवासी मनवीर व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। उसके बाद से ही पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।