फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   surroundings made in shivmay by the devotee in amroha

अमरोहा में कांवड़ियों से माहौल हुआ शिवमय

Mon, 20 Aug 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा/गजरौला।
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा/गजरौला। Updated Mon, 20 Aug 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
surroundings made in shivmay by the devotee in amroha
रविवार को ब्रजघाट पुल पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब। - फोटो : अंशुल चौहान
सावन का आखिरी सोमवार आज है। जलाभिषेक को सभी िशवालय सज गए हैं। रविवार को सड़कों पर शिव  भक्तों का सैलाब उमड़ा। ककांवड़िये बम-बम भोले के जयघोष के साथ मंजिल पर पहुंच गए हैं। एक के बाद एक जत्थे निकलने से हाईवे केसरिया रंग में रंग गया। सोमवार को व्रत रखकर श्रद्धालु गंगा जल, दूध दही, बेल पत्र, फूल, भांग धतूरा, केसर आदि चढ़ाकर की विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। श्रावण माह के आखिरी सोमवार को लेकर नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। हाईवे की दोनों साइड पर भारी संख्या में कांवड़िये दिखाई दिए। शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे थे। कांवड़ियों के चलते हाईवे का वातावरण शिवमय हो गया। हाईवे पर दूर तक केसरिया रंग दिखाई दिया। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हाईवे पर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


बरेली, रामपुर, संभल, बिलारी, चंदौसी, मुरादाबाद आदि क्षेत्रों के शिवभक्त ब्रजघाट पहुंचे और रविवार की सुबह ही कांवड़िये कांधे पर कांवड़ उठाकर मंजिल की ओर निकल पड़े। देर रात तक शिवभक्त मंदिर और शिवालयों पर पहुंच गए। कांवड़ यात्रा में विशाल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। हाईवे केसरिया रंग में रंग गया। हर ओर भोले शंकर के जयघोष सुनाई दे रहे थे। बम-बम के जयघोष से हाईवे का वातावरण शिवमय हो गया है। कांवड़ियों पर देशभक्ति भी हावी रही। कांवड़ों पर तिरंगा शान से लहरा रहा था। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए हाईवे पर सुरक्षा कड़े बंदोबस्त किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed