फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Surprise inspection of the Women's Shelter and Juvenile Observation Home.

Amroha News: नारी निकेतन और बाल संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of the Women's Shelter and Juvenile Observation Home.
अमरोहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने न्यायिक अधिकारियों के साथ मुरादाबाद स्थित नारी निकेतन और राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमलता त्यागी और न्यायिक मजिस्ट्रेट इंद नागर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

नारी निकेतन में महिलाओं से बातचीत कर स्वास्थ्य, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। महिलाओं के कौशल विकास कार्यक्रम प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग, मानसिक विकास और पुनर्वास व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बच्चों को सकारात्मक वातावरण देने और नशे से दूर रखने के लिए निगरानी व जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। रिकॉर्ड, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed