फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Surplus teachers in some places, shortage in others; 500 teachers to be transferred to different schools.Surplus teachers in some places, shortage in others; 500 teachers to be transferred to different schools.

Amroha News: कहीं शिक्षक ज्यादा, कहीं कमी, 500 शिक्षकों का बदलेगा स्कूल

Fri, 28 Aug 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Surplus teachers in some places, shortage in others; 500 teachers to be transferred to different schools.Surplus teachers in some places, shortage in others; 500 teachers to be transferred to different schools.
अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले में छात्र-शिक्षक अनुपात और विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता के आधार पर करीब 500 शिक्षकों को सरप्लस चिह्नित किया गया है। इन शिक्षकों को जरूरत वाले दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद करीब 350 शिक्षकों ने ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के 1266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 4500 शिक्षक कार्यरत हैं। विभागीय स्तर पर विद्यालयों में छात्र संख्या और शिक्षकों की उपलब्धता का आकलन करने के बाद सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार की गई है। कई विद्यालयों में निर्धारित मानक से अधिक शिक्षक तैनात हैं, जबकि कुछ स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। खासकर विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के विषय विशेषज्ञों को भी कई विद्यालयों में सरप्लस चिह्नित किया गया है। शासन के निर्देश पर ऐसे शिक्षकों का दूसरे विद्यालयों में समायोजन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता को छात्र संख्या और विषय की आवश्यकता के अनुरूप किया जा सके।
विज्ञापन

प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद शिक्षकों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इन आपत्तियों की जांच कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि शिक्षकों की ओर से प्राप्त सभी आपत्तियों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए और एडी बेसिक स्तर से जांच के बाद आपत्तियां शासन को भेजी जाएंगी। इसके बाद शासन स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अंतिम सूची जारी होने के बाद ही सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में स्टाफ उपलब्ध कराने और छात्र-शिक्षक अनुपात को बेहतर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed